पहले दिन तीनों मूल्यांकन केंद्रों पर जांची गई 1165 उत्तर पुस्तिकाएं
हाथरस, मार्च 19 -- माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पहले दिन अव्यवस्थाओं के साथ शुरू हो गया। पहले दिन कुछ ही कापियों का ही मूल्यांकन हो सका। बुधवार देर शाम को सरस्वती इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र पर एक ट्रक भरकर उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए पहुंची। 18 फरवरी से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का आगाज 99 परीक्षा केंद्रों पर हुआ। परीक्षा के दौरान सख्ती के चलते करीब साढ़े तीन हजार परीक्षार्थी परीक्षा छोड़ गए। गुरुवार को यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का समापन हो गया। परीक्षाओं का समापन हो जाने के बाद एक बार फिर से शिक्षकों की जिम्मेदारी शुरू हो जाएगी। परीक्षा के बाद तीन केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य बुधवार से होना था। बागला व अक्रूर इंटर कालेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाएं जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.