बस्ती, मार्च 19 -- बस्ती, निज संवाददाता। यूपी बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन कार्य बुधवार को शुरू हुआ। पहले दिन हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कुल 15527 कॉपियां जांची गईं। मूल्यांकन कार्य में लगे 349 परीक्षक पहले दिन गैर हाजिर रहे। डीआईओएस संजय सिंह ने बताया कि चारों मूल्यांकन केंद्र पर कॉपियों को जांचने का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है।मूल्यांकन केंद्र राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बस्ती को इंटर की 116332, शिवहर्ष किसान इंटर कॉलेज को 128656 तथा जीआरएस इंटर कॉलेज को हाईस्कूल की 154410 तथा श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज को 153387 कॉपियां आवंटित की गई हैं। इस प्रकार जिले को कुल 552785 कॉपियों का आवंटन हुआ है। इसमें हाईस्कूल की कुल 307797 तथा इंटर की कुल 244988 कॉपियां हैं। पहले दिन जीजीआईसी में 4143 तथा शिवहर्ष किसान इंटर कॉलेज में 3837 इंटर की तथा जीआरएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.