चक्रधरपुर, जनवरी 30 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर नगर निकाय चुनाव के नाम निर्देशन के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए तीन तथा वार्ड सदस्य के लिए 31 लोगों ने पर्चा खरीदा। पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर अनुमंडल कार्यालय में सुबह 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन पर्चा की बिक्री हुई। इसके लिए अनुमंडल प्रशासन द्वारा अध्यक्ष पद के लिए अलग काउंटर, वार्ड संख्या 1 से 5 तक के लिए अलग, वार्ड संख्या 6 से 11, वार्ड संख्या 12 से 17 तथा वार्ड संख्या 18 से 23 के लिए अलग-अलग काउंटर से नामांकन पर्चा की बिक्री हुई। वार्ड सदस्य के लिए वार्ड संख्या 1 से दो, वार्ड संख्या 3 से तीन, वार्ड संख्या 5 से तीन, वार्ड संख्या 6 से एक, वार्ड संख्या 7 से दो, वार्ड संख्या 8 से 1, वार्ड संख्या 9 से चार, वार्ड संख्या 10 से एक, वार्ड स...