छपरा, फरवरी 17 -- पेपर आसान आने से परीक्षार्थियों के चेहरे खिले चाक- चौबंद व्यवस्था के बीच सीबीएसई की परीक्षा शुरू फोटो 10 सीबीएसई की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों का सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल केंद्र पर पुष्प वर्षा व तिलक लगा स्वागत करते सीएस व अन्य न्यूमेरिक 10 केंद्र बनाए गए हैं सारण में छपरा। नगर प्रतिनिधि सारण में सीबीएसई 10 वीं बोर्ड की परीक्षा मंगलवार से प्रारंभ हुई। परीक्षा के लिए सारण में दस केंद्र बनाये गए हैं। इसमें सीबीएसई से एफिलिएटेड स्कूलों के छात्र - छात्राएं शामिल हो रहे हैं। परीक्षा के पहले दिन गणित का आसान पेपर देखकर सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) 10 वीं कक्षा के विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। परीक्षा से पहले विद्यार्थियों के चेहरे पर तनाव साफ झलक रहा था, लेकिन जब विद्यार्थी परीक्षा भवन से बाहर आए तो ...