संतकबीरनगर, जनवरी 31 -- संतकबीरनगर, विधि संवाददाता। बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश के चुनाव के लिए पहले दिन का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया। पहले दिन 289 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शनिवार 31 जनवरी को मतदान का अंतिम दिन है। बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश के चुनाव के लिए मतदान हेतु दो दिन का समय निर्धारित है। सीओपी अथवा पहचान पत्र के बिना किसी भी मतदाता को मतदान केंद्र में प्रवेश नहीं मिला। चुनाव अधिकारी एडीजे व विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट देवेन्द्र नाथ गोस्वामी ने बताया कि मतदान के पहले दिन कुल 707 मतदाताओं में से 289 मतदाताओं ने वोट डाला। बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश के 25 सदस्यों के निर्वाचन के लिए अंतिम दिन 31 जनवरी को भी मतदान होगा। बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश के 25 सदस्यों के निर्वाचन के लिए कुल 333 प्रत्याशी चुनाव म...