रुद्रपुर, अप्रैल 15 -- आनंद पांडे, पंतनगर। बुधवार को पंतनगर एयरपोर्ट से पवन हंस की हेली सेवा शुरू होने के साथ क्षेत्र में हवाई कनेक्टिविटी का नया दौर शुरू हो गया। पहले दिन अल्मोड़ा से एक यात्री को लेकर हेली सेवा पंतनगर पहुंची। इसके बाद नौकुचियाताल के लिए हेली सेवा का झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया गया। पवन हंस के मैनेजर वीसी तिवारी और डीपी आर्य ने बताया कि अब हेली सेवा नियमित रूप से सप्ताह में छह दिन (रविवार छोड़कर) संचालित होगी। हेली सेवा का किराया करीब 2500 से 3000 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है। बुधवार सुबह 10 बजे अल्मोड़ा से आई पहली उड़ान में यात्री गर्विता पंत पंतनगर पहुंचीं, जिनका रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा और डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने स्वागत किया। यह भी पढ़ें- दून-दिल्ली के बाद हल्द्वानी-दिल्ली एक्सप्रेस वे की बढ़ी उम्मीदें इसके बाद सुबह...