मैनपुरी, जुलाई 1 -- नवीन शैक्षिक सत्र के प्रथम दिवस पर प्राथमिक विद्यालय रूपपुर में स्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान का भव्य आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में विद्यालय आए बच्चों का तिलक लगाकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बीईओ की मौजूदगी में वर्षा ऋतु में संचारी रोगों से बचाव के लिए एक जागरूकता रैली निकाली गई। छात्रा ने माइक के माध्यम से सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। नियमित स्कूल आने वाले बच्चों को प्रधानाध्यापक शरद यादव की संस्तुति पर वॉटरप्रूफ कवर और नाम-स्लिप युक्त कॉपियाँ दी गईं। ग्रीष्मावकाश का गृहकार्य व शैक्षणिक कार्य उत्कृष्ट ढंग से पूरा करने वाले छात्र सिमर, नैना, नंदिनी, अनिकेत, सिंटू और ओमपाल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- संचारी रोग जागरूकता रैली को बीईओ ने दिखाई हरी झं...