शामली, मार्च 19 -- शामली। शहर के आरके इंटर कालेज में यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन गुरूवार से प्रारंभ हो गया। पहले दिन पुस्तके देरी से पहुंचने के कारण मूल्यांकन का कार्य भी देरी से प्रारंभ हो सका था। मूल्यांकन केन्द्र के उप नियंत्रक प्रमोद कुमार ने बताया कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सुचारू रूप से प्रारांभ हो गया है। बोर्ड कार्यालय से गुरूवार को हाईस्कूल की 71867 तथा इंटर की 18439 उत्तर पुस्तिकाऐं प्राप्त हुई। जिनमें से हाईस्कूल की 5189 तथा इंटर की मात्र आठ ही पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य हुआ। उन्होने बताया पहले ही दिन कुल 644 परीक्षकों में से 560 उपस्थित रहे। डीआईओएस ऐश्वर्या जयसवाल ने मूल्यांकन केन्द्र का निरीक्षण किया और शिक्षकों को उचित दिशा निर्देश दिये।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.