पहले तेजाब से जलाया फिर पीटकर मर्डर , पटना में सेक्स रैकेट का विरोध करने वाले बंटी को खौफनाक मौत मिली
प्रधान संवाददाता, जुलाई 13 -- पटना में सेक्स रैकेट का विरोध करने वाले बंटी को खौफनाक मौत दी गई। हत्यारों ने बंटी को तड़पा-तड़पा कर मौत के घाट उतारा है। बताया जा रहा है कि न्यू करबिगहिया के फास्ट फूड कारोबारी बंटी कुमार का अपहरण करने के बाद बदमाशों ने पहले उसके शरीर पर तेजाब डाला और फिर बेरहमी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। बंटी अपनी मां से बहुत प्यार करता था। इसी वजह से उसने दाहिने हाथ पर मां के नाम का टैटू बनवा रखा था।परिजनों का आरोप है कि शव की पहचान छिपाने के लिए बदमाशों ने चाकू से गोदकर उस टैटू को मिटा दिया। उसके बाएं हाथ की हड्डी भी तोड़ दी गई थी। परिजनों के अनुसार घटनास्थल और बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में शव देखने पर शरीर के कई हिस्सों पर जलने के निशान मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सिर पर किसी भारी वस्तु से वार और पिटाई के कारण मौत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.