नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- जब सुधांशु कुमार यादव ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीएससी इन फिजिकल साइंस में अपनी पढ़ाई शुरू की थी, तब उन्हें कोडिंग के बारे में बहुत पता था। लेकिन आज आईआईटी मद्रास के बीएस डिग्री कोर्स स्टूडेंट सुधांशु आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस में अपना करियर बना रहे हैं। उन्हें मशीन लर्निंग और लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स में रिसर्च का अनुभव है और यूनिवर्सिटी ऑफ टोक्यो की मात्सुओ और इवासावा लैबोरेटरी में उनका चयन भी हुआ है। यह बदलाव IIT मद्रास और सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ आंध्र प्रदेश में उनकी पढ़ाई के साथ-साथ हुआ। आपको बता दें कि आईआईटी के बीएस एआई डेटा साइंस कोर्स के लिए जेईई मेन स्कोर की जरूरत नहीं पड़ती। जेईई मेन में प्रदर्शन के दम पर जिन स्टूडेंट्स ने जेईई एडवांस्ड के लिए क्ववालिफाई किया है, वे इस कोर्स में डायरेक्ट एंट्री पा...