हापुड़, दिसम्बर 4 -- हापुड़। पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर...। यह स्लोगन जिले के सभी थानों में लिखा हुआ है। लेकिन पुलिस इस वाक्य का मतलब ही नहीं समझ रही। तभी तो सड़क हादसे में घायल हुए पुत्र का मुकदमा दर्ज कराने जब एक पीड़ित पिता एसएसवी पुलिस चौकी पहुंचा तो वहां मौजूद चौकी इंचार्ज ने उसके पुत्र को टक्कर मारने वाले ट्रोला का नंबर लेकर आने की बात कहते हुए टरका दिया। जिसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। नगर के दिल्ली रोड पर स्थित मोहल्ला अर्जुन नगर निवसाी रामचरण ने बताया कि उनके पुत्र का 22 नवंबर की सुबह को एसएसवी पुलिस चौकी के पास में एक्सीडेंट हो गया था। उनके पुत्र की बाइक को एक ट्रोला ने टक्कर मारी थी। जिसमें उनके पुत्र को काफी चोट अाईं और बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस ह...