नई दिल्ली, मई 26 -- हाल ही में नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित अमेरिकी स्वतंत्रता के 250वें स्थापना दिवस समारोह में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने फोन कॉल के जरिए कहा कि 'भारत उन पर 100% भरोसा कर सकता है।' लेकिन कूटनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार, ट्रंप प्रशासन के हालिया फैसले और 'लेन-देन' वाली नीतियां भारत के रणनीतिक हितों के लिए कई नई चुनौतियां खड़ी कर रही हैं।मार्को रुबियो का भारत दौरा और ट्रंप का सरप्राइज कॉल अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो इस समय भारत के चार दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और एनएसए अजीत डोभाल से मुलाकात की है। रुबियो की यह यात्रा दोनों देशों के बीच पिछले एक साल में उपजे अविश्वास को कम करने की एक कूटनीतिक कोशिश मानी जा रही है। इसी दौरे...