बुलंदशहर, मई 12 -- खुर्जा देहात थाना क्षेत्र में ड्राइविंग लर्निंग लाइसेंस बनवाने के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। आरोप है कि पहासू रोड स्थित वाईबी बिल्डर एवं ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर के मैनेजर ने पहले युवक को टेस्ट में दो बार फेल कर दिया। बाद में 5500 रुपये लेने के बाद उसे पास कर दिया। मामले में एसएसपी के आदेश पर मैनेजर समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बुलंदशहर की आवास विकास ‌द्वितीय निवासी शीशपाल शर्मा ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि विगत 19 जनवरी को वह अपने समधी के बेटे कपिल कुमार शर्मा निवासी ग्राम जिरौली थाना अनूपशहर का मोटर साईकिल और कार हल्के वाहन चलाने का लर्निगं लाइसेन्स के लिए खुर्जा के पहासू रोड स्थित वाईबी बिल्डर एवं ड्राईविंग ट्रेनिंग टेस्टिंग सेन्टर गया। जहां सेन्टर पर दो बार कपिल कुमार शर्मा...