ढाका, फरवरी 18 -- बांग्लादेश में हालिया राजनीतिक बदलाव के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के बीच रिश्तों में जमी बर्फ पिघलने की उम्मीद जगी है। बांग्लादेश के नवनियुक्त युवा एवं खेल राज्य मंत्री अमीनुल हक ने भारत के साथ संबंधों को सुधारने और सहयोग को बढ़ावा देने के संकेत दिए हैं।रिश्तों में खटास की मुख्य वजह पिछले कुछ महीनों में दोनों पड़ोसी देशों के क्रिकेट बोर्ड्स के बीच तनाव काफी बढ़ गया था। इसकी कई वजहें थीं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बहिष्कार: बांग्लादेशी टीम ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में आयोजित 2026 टी20 वर्ल्ड कप के अपने ग्रुप-स्टेज मैचों के लिए यात्रा करने से इनकार कर दिया था। मुस्तफिजुर रहमान विवाद: बांग्लादेश का यह फैसला असल में बीसीसीआई के उस निर्देश की प्रतिक्रिया थी, जिसमें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.