उन्नाव, फरवरी 12 -- पुरवा। कोतवाली क्षेत्र के तुसरौर गांव में गुरुवार अलसुबह ऐसा खौफनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। दैनिक क्रिया के लिए घर से निकले 70 वर्षीय बुजुर्ग को पहले अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने कुचलकर मौत के घाट उतार दिया और फिर पीछे से आए दूसरे वाहन ने शव को रौंदते हुए करीब एक किलोमीटर तक घसीट डाला। सड़क पर दूर तक फैला खून और बिखरे अवशेष इस भयावह मंजर की गवाही देते रहे। जानकारी के अनुसार, तुसरौर गांव निवासी 70 वर्षीय राजेंद्र मिश्रा पुत्र रामेश्वर का घर गांव के बाहर सड़क किनारे बना है। वह अपने छोटे बेटे राम किशोर और पत्नी बिटाना के साथ रहते थे। बड़ा बेटा श्याम किशोर पंजाब में निजी नौकरी करता है, जबकि छोटा बेटा गांव में किराने की दुकान चलाता है। गुरुवार अलसुबह राजेंद्र मिश्रा शौच क्रिया के लिए घर से निकले थे। सड़क पार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.