चंदौली, मई 7 -- चंदौली/सकलडीहा। जिले के कुल 734 ग्राम पंचायतों में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान बनाने की योजना है। फिलहाल पहले चरण में 7.50 करोड की लागत से 75 गांवों में अन्नपूर्णा भवन का निर्माण किया जा रहा है। चिह्नित गांवों में लगभग शतप्रतिशत अन्नपूर्णा भवन बनकर तैयार है। अब दूसरे चरण में कोटे की दुकान बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए ग्राम पंचायतों को चिह्नित किया जा रहा है। इससे गांवों में कोटे की दुकान निर्मित होने से कार्डधारकों को खाद्यान्न प्राप्त करने के लिए काफी सहुलियत हो जाएगी। जिले में राशन कार्डधारकों को खाद्यान्न आसानी से उपलब्ध हो सके। इसके लिए सभी नौ विकास खंडों के ग्राम पंचायतों में मनरेगा से सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान बनाया जाना प्रस्तावित है। पहले चक्रम में 75 गांवों को चयनित किया गया था। इन गांवों में नि...