कन्नौज, अप्रैल 18 -- जिले में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट के 1459 विद्यालयों का संचालन हो रहा है। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के अधिक संख्या में दाखिला कराए जाने के लिए जिला मुख्यालय से लेकर ब्लाक मुख्यालय पर स्कूल चलो अभियान की रैली निकालकर जागरूक किया जा रहा है। छात्रों के अधिक संख्या में दाखिला हो इसके लिए जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जा रहा है। पहले चरण में एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक कक्षा एक, कक्षा छह में 6729 छात्रों का दाखिला हुआ है। स्कूल चलो अभियान का दूसरा चरण एक जुलाई से पंद्रह जुलाई तक चलेगा। परिषदीय विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाए जाने के लिए शिक्षक टीम बनाकर ग्रामीण क्षेत्र में भ्रमण करके अभिभावकों से अपने बच्चों का दाखिला कराए जाने के लिए जागरुक कर रहे हैं। अभिभावकों को शासन से मिलने वाली तमाम योजनाओं की जानकारी ...