बगहा, नवम्बर 12 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। विधानसभा चुनाव का पहला दो घंटा महिला मतदाताओं के नाम रहा। मतदान के शुरुआती घंटे में बगहा व वाल्मिकीनगर के अधिकाश मतदान केंद्रों पर महिला मतदाताओं की भीड़ रही। महिलाओं ने घरों से निकलकर जमकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र 68 अल्पसंख्यक बहुल मतदाताओं वाला मतदान केंद्र है। और इस मतदान केंद्रों पर भी सुबह से महिलाओं की भीड़ रही। महिला मतदाताओं में मतदान के बाद घरेलू कार्य को करना मुनासिब समझ तो इस दौर में पुरूष मतदाता भी पीछे नहीं रहे। मतदान के बाद रोजी रोटी के लिए जाने की जल्दी में पुरुष मतदाता भी सुबह से मतदान केंद्रों कतारबद्ध दिखे। सुबह में मतदान करने की जल्दी के कारण पहले दो घंटे में मतदान का प्रतिशत 25 के पार कर गया था। और आलम यह हुआ कि दोपहर बाद सभी मतदान...