अशोकनगर, जनवरी 6 -- मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के देहात थाना क्षेत्र के अमाही ताल गांव में एक पति ने अपनी 26 साल की गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी। महिला की पहचान रामकुंवर बाई उर्फ रानी के रूप में हुई है, जिसकी हत्या उसके पति नन्नू आदिवासी ने की। परिजनों के अनुसार पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। इसी विवाद के चलते नन्नू आदिवासी ने कपड़े से रानी का गला घोंट दिया। पत्नी की हलचल थमने के बाद नन्नू घबरा गया और उसने अपने परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी दी। परिवार के लोगों ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने वहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के अशोकनगर में 3 मंजिला होटल पर चला बुलडोजर, क्या है पूरा मामला? सूचना मिलने पर मृतका के मायके पक्ष के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.