जमशेदपुर, अगस्त 30 -- निखार सबलोक हत्याकांड में एसआईटी को जानकारी मिली है कि पहले गणेश सिंह के खास को निशाना बनाने की तैयारी थी। उसकी हत्या की साजिश उसी दिन थी, जिस दिन निखार की हत्या हुई। लेकिन जमशेदपुर कोर्ट में एक मामले की सुनवाई के लिए उसके हाजिर नहीं होने के बाद पूरी योजना बदल गई और हमलावरों ने नikhार को निशाना बना दिया। कोर्ट के आसपास से ही शूटर होटल टेंथ माइल स्टोन के लिए रवाना हुए थे। सूत्रों के अनुसार, निखार की हत्या की साजिश दुमका जेल में बंद सजायाफ्ता अपराधी अखिलेश सिंह तक पहुंची है। जांच में यह बात सामने आने की बात कही जा रही है कि अखिलेश ने जेल के भीतर से मोबाइल के जरिए अशोक सिंह राघव से संपर्क किया। इसके बाद राघव के माध्यम से शूटर सिंटू सिंह तक पहुंच बनाई गई और हत्या को अंजाम दिया गया। पुलिस पूरी साजिश का खुलासा शनिवार को कर...