उन्नाव, दिसम्बर 24 -- बीघापुर। गेहूं की फसल में सिंचाई के बाद यूरिया की जरूरत पूरी न होने से किसान परेशान हैं। प्रशासन पर्याप्त खाद होने का दावा तो कर रहा है किंतु किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। क्रय केंद्रों पर पहले खाद पाने के लिए किसान धक्का मुक्की और विवाद करने से नहीं चूक रहे हैं। बीघापुर पीसीएफ केंद्र पर मंगलवार सुबह से ही सैकड़ों किसानो की भीड़ जुट गई। खाद वितरण शुरू होते ही किसानों मारामारी शुरू हो गई। आक्रोशित किसान पहले खाद पाने के चक्कर में कई बार लाइन तोड़कर आपस में ही गाली गलौज और धक्का मुक्की करते नजर आए। गोदाम सहायक राजेश ने बताया कि पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद उपलब्ध है, लेकिन किसान पहले खाद पाने के लिए विवाद कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...