नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- कॉकरोच के बाद अब मक्खी की एंट्री हो गई है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने एक मुहावरा कहा- 'मक्खी मारने के लिए हथौड़ा इस्तेमाल नहीं कर सकते' और सोशल मीडिया पर माखी जनता पार्टी' (MJP) बन गई है। अब इस संगठन ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के साथ तालमेल बिठाने और एकजुटता दिखाने की कोशिश शुरू कर दी है। सीजेपी भी पहले एक टिप्पणी पर मजाक के रूप में शुरू हुई थी, लेकिन बाद में वह युवाओं के बीच विरोध और जवाबदेही की मांग का बड़ा मंच बन गई। एमजेपी ने मंगलवार को दावा किया कि सिर्फ 72 घंटों के अंदर उसके इंस्टाग्राम अकाउंट को 40 लाख से ज्यादा व्यूज और 3.3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स मिल चुके हैं। संगठन के पेज पर आर्यन नाम के एक छात्र को इसका संस्थापक बताया गया है। अकाउंट की एक इंस्टाग्राम स्टोरी में यह भी लिखा गया कि संगठन अभी प्रवक्ता (स्पोक्स...