बुलंदशहर, जुलाई 31 -- Bulandshahr News: नीला ड्रम, बाथरूम और सांप से कटवाकर पति की जान लेने वाली पत्नियों की चर्चा अभी पूरी तरह से खत्म भी नहीं हो पाई थी कि एक और महिला की खौफनाक साजिश ने लोगों के रोंगहटे खड़े कर दिए। मामला बुलंदशहर जिले के अनूपशहर का है। यहां शादी के आठ साल बाद पति-पत्नी के बीच विवाद रहने लगा। पत्नी का अपने पति से मन भर चुका था। पत्नी अब पति के साथ नहीं रहना चाहती थी, इसलिए उसने खौफनाक साजिश रच डाली। पत्नी के इरादों से पति पूरी तरह से अनजान था। पत्नी ने पति को रास्ते से हटाने के लिए उसे कोल्ड ड्रिंक में जहर दे दिया। कोल्ड ड्रिंक पीते ही पति को उल्टी हो गई और उसकी जान बच गई। इसके बाद पत्नी के मौसेरे भाई ने पीड़ित को हकीकत बताई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने खुलासा किया कि युवक की पत्नी ने उसे जहर देने से पहले एक कुत...