सहारनपुर, सितम्बर 8 -- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि इस बार बाढ़ त्रासदी से उत्तर प्रदेश में भी नुकसान हुआ है। इसके अलावा उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल में भारी नुकसान हुआ है। केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार बाढ़ पीड़ितों की पूरी मदद कर रही है। पहले की सरकारें त्रासदी के समय में जनता की इतनी मदद नहीं करती थीं। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जनता को आपदा का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें आपदा पीड़ित लोगों की हर संभव मदद कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारें लोगों की मदद नहीं करती थी, जबकि भाजपा सरकारों ने चाहे कोरोना काल हो या फिर वर्तमान में बाढ़ त्रासदी, पूरी सावधानी के साथ निपटा जा रहा है। पूर्व की सरकारें किसानों के नुकसान की भरपाई नहीं कर...