हाथरस, मार्च 20 -- कोतवाली सादाबाद के बालाजी नगर के व्यक्ति ने यूएसडीटी कइन खरीदने के लिए 70 हजार रूपये एक व्यक्ति को दिए। अब कइन देने में पैसे लेने वाला व्यक्ति आनाकानी कर रहा है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित बालाजीनगर बिजलीघर रोड कस्बा व थाना सादाबाद का रहने वाला है। पीड़ित के पास सुभांकर चटर्जी पुत्र मनीष चटर्जी नाम के व्यक्ति से जुलाई 2025 में डिस्कोर्ड आईडी पर सम्पर्क हुआ था जिसमें व्यक्ति ने पीड़ित को अपनी बातों में उलझाकर यूएसडीटी कड़न को खरीदने के लिए कहा पीड़ित व्यक्ति ने तब मना कर दिया था लेकिन व्यक्ति ने पीड़ित को मोबाइल फोन पर लगातार संपर्क करता रहा। पीड़ित से उक्त कइन खरीदने के लिए कहता रहा और पीड़ित को दोस्ती के जाल में फंसाकर भारतीय स्टेट बैंक शाखा कृषि विकास शाखा सादाबाद से 26 नंबवर को पहले 20 हजार...