रायसेन, मई 9 -- मध्य प्रदेश के रायसेन से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 26 वर्षीय रेप के आरोपी ने कथित तौर पर 17 वर्षीय नाबालिग पीड़िता की कथित तौर पर हत्या कर दी। हैरानी की बात ये है कि आरोपी जमानत पर बाहर आया था। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। वह लड़की पर शिकायत वापस लेने और शादी करने का दबाव बना रहा था। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी का नाम मनोज अहिरवार और वो सीहोर जिले के भैरोपुर का निवासी है। आरोपी 17 वर्षीय लड़की पर उसके खिलाफ दर्ज शिकायत को वापस लेने और उससे शादी करने के लिए दबाव डाल रहा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अहिरवार ने लड़की को अच्छी जिंदगी के सपने दिखाए थे और बहला-फुसलाकर बाद में उसके साथ रेप को अंजाम दिया। यह भी पढ़ें- MP में दूल्हे के पिता ने लौटाए 51 लाख, सिर्फ 1 रुपया और नारियल लिया; क...