भिंड, अप्रैल 12 -- मध्य प्रदेश के भिंड में राजारघवंशी हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है। यहां पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पकि की हत्या करवा दी और फिर लूट की झूठी कहानी भी रची। जिले के अटेर थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज नीलेश जाटव हत्याकांड का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस ब्लाइंड मर्डर के पीछे कोई और नहीं बल्कि मृतक की पत्नी ही साजिशकर्ता निकली, जिसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। घटना, शाम करीब साढ़े सात बजे रिदौली-खरिका रोड पर रमटा गांव के पास की है। मृतक नीलेश जाटव अपनी पत्नी रूबी और तीन साल की मासूम बेटी के साथ बाइक से घर लौट रहा था। तभी पत्नी ने पहले से रची साजिश के तहत अपना पर्स सड़क पर गिरा दिया। जैसे ही नीलेश पर्स उठा...