बलिया, अप्रैल 14 -- सोहांव, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय गांव के पास रविवार की रात बिहार के युवक को गोली मारने की घटना के बाद से ही नरही पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने घायल युवक के पिता की तहरीर पर उसके दो दोस्तों के खिलाफ नामजद हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के पकड़े जाने के बाद घटना का कारण पूरी तरह से स्पष्ट हो सकेगा।बक्सर (बिहार) शहर के मित्रलोक कालोनी निवासी 20 वर्षीय आर्यन अपने दो दोस्तों बक्सर नगर के ही जासो रोड निवासी अविनाश यादव उर्फ बम तथा बबलू यादव के साथ बाइक से सोहांव आया था। यह भी पढ़ें- जानलेवा हमले में वांछित 15 हजार का इनामी चढ़ा पुलिस के हत्थे रात में गंगा नदी के रेती पर बम और बबलू ने आर्यन को नंगा कर गोली मार दी और उसे घास-फूंस से ढक दिया। घटना ...