लखनऊ, मई 9 -- पहले एसआईआर में अधिाकरी व्यस्त थे। अब जनगणना में व्यस्तता बढ़ गयी है। ऐसे में जिलाधिकारी कार्यालय में लग रही अदालतों का काम प्रभावित हो गया है। मुकदमों में सिर्फ तारीखें पड़ रही हैं। वादी भी तारीख पर आकर अगली तारीख लेकर चले जा रहे हैं। जनगणना का काम समाप्त होने के बाद ही कोर्ट के सामान्य रूप से चलने की उम्मीद है। जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी से लेकर अपर जिलाधिकारियों की अदालतें भी चलती हैं। जहां जमीन, किराएदारी, स्टाम्प, खाद्य आदि मामलों की सुनवाई होती है। जननगणना का काम युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है। अभी स्वगणना का काम चल रहा है। 22 मई से घर-घर प्रगणकों का पहुंचना शुरू हो जाएगा। जिलाधिकारी से लेकर अपर जिलाधिकारियों तक की व्यस्तता बढ़ी हुई है। राष्ट्रीय स्तर पर मानीटरिंग हो रही है। लिहाजा इसे प्राथमिकता पर पूरा करना है।...