नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के कलेक्टर जतिन किशोर इस वक्त चर्चे में हैं। दरअसल, बडगाम जिले को 'स्वच्छ शहर पुरस्कार' से नवाजा गया है। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मु्र्मु ने यह अवॉर्ड बडगाम जिला कलेक्टर जतिन किशोर के हाथों सौंपा। इनकी सक्सेस स्टोरी काफी प्रेरणादायी है। ये एजीएमयूटी कैडर के 2020 बैच के IAS अधिकारी हैं। आईएएस बनने के लिए इन्होंने कड़ी मेहनत की है और यूपीएससी की सीएसई परीक्षा में टॉप कर एक मिसाल कायम की है। यूपीएससी में उनकी दूसरी रैंक आई थी। दिलचस्प बात यह कि उन्होंने यूपीएससी की तैयारी बिना कोचिंग के की थी। चलिए जानते हैं कि कौन है आईएएस जतिन किशोर।जतिन किशोर की पढ़ाई-लिखाई जतिन किशोर दिल्ली के रहने वाले हैं और यहीं से उनकी पढ़ाई-लिखाई हुई। दिल्ली के रहने वाले जतिन किशोर के पिता ललित किशोर आयकर विभाग में...