लखनऊ, अक्टूबर 6 -- वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में नाबाद शतकीय पारी खेलकर भारतीय टीम को आठ विकेट की शानदार जीत दिलाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि टीम का लक्ष्य इसी आक्रामक सोच के साथ आगे बढ़ना है। अय्यर ने 43 गेंदों में नाबाद 102 रन बनाने के अलावा ईशान किशन (नाबाद 37) के साथ तीसरे विकेट के लिए 137 रन की अटूट साझेदारी की, जिससे भारत ने 14.4 ओवर में दो विकेट पर 172 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। इससे पहले वेस्टइंडीज की टीम 19.1 ओवर में 171 रन पर ऑलआउट हो गई थी।'मैं कहना चाहूंगा कि सपने सच होते हैं' अपनी पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुने गए अय्यर ने कहा, ''जीत का स्वाद निश्चित रूप से अलग होता है और ड्रेसिंग रूम में हम इसी बारे में बात करते हैं। अगर आपका दिन है तो सुनिश्चित करें कि आप टीम के लिए मैच जीतें। आज मेरा दिन था। ...