नई दिल्ली, फरवरी 25 -- आज 25 फरवरी, 2026 से भारत में Infinix Note Edge 5G स्मार्टफोन की सेल शुरू हो गई है। यह फोन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स जैसे Flipkart और Infinix India की वेबसाइट के साथ-साथ ऑफलाइन रीटेल स्टोर्स पर भी उपलब्ध होगा। Infinix ने इसे एक प्रीमियम 5G स्मार्टफोन के रूप में पेश किया है, जिसमें बड़ा कर्व्ड डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर और लंबी बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स शामिल होंगे। Infinix Note Edge 5G तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। सबसे अफॉर्डेबल वेरिएंट 6GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ 21,999 रुपये में उपलब्ध है। वहीं, 8GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये और 8GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है। SBI और ICICI बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी उपलब्ध है, जिससे इफेक्टिव प्राइस 8...