पहली ही बारिश में टमाटर हो गया और अधिक 'लाल'
मुरादाबाद, जुलाई 1 -- मानसून की पहली ही बौछारों से टमाटर के दाम चढ़ गए। एक दिन में ही लगभग डेढ़ गुना तक बढ़ गए। हरी सब्जियों की आमद और बिक्री दोनों ही कम रही जबकि आलू को गर्मी से राहत मिली है। आढ़ति राकेश सैनी ने बताया कि मंगलवार को नासिक से आने वाले टमाटर की क्रेट (25 किलो) 300 से 400 और अधिक अच्छी क्वालिटी के टमाटर की क्रेट 500 रुपये तक में बेची गई। यह टमाटर खुले बाजार में 40-50 रुपये किलो तक बेचा गया। आज बुधवार को नासिक से टमाटम कम आने के कारण थोक में ही टमाटर की क्रेट 600 से लेकर 800 रुपये तक बिकी। अब खुले बाजार में 70-80 रुपये प्रति किलो तक बिकता नजर आया। आढ़ती प्रताप सैनी ने बताया कि बारिश के कारण हरी सब्जियां कम ही आईं। थोक में पालक 15 से 20 रुपये, काशीफल 10 से 15 रुपये, भिंडी 25 से 40 रुपये और तुरई 15 से 25 रुपये किलो तक बेची गई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.