महाराजगंज, मई 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मंगलवार को नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्लों की सड़कों की बदहाल स्थिति ने वार्डवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। सोमवार की तेज बारिश ने तैयारियों की पोल खोल दी। पहली ही बारिश में कई वार्डों की सड़कें जलभराव व कीचड़ से लथपथ हो गईं, जिससे आवागमन बाधित हो गया। हालात ऐसे हैं, कि बाइक व साइकिल से चलाना तो दूर, पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है। जगह-जगह फिसलन के कारण हादसों की आशंका लगातार बढ़ रही है। यह भी पढ़ें- ओवरफ्लो कर रास्ते में नाली का पानी बहने से ग्रामीण त्रस्तबदहाल सड़कें बिस्मिल नगर, राजीव नगर, आजाद नगर, शास्त्रीनगर, सिविल लाइन, सक्सेना नगर समेत कई वार्डों में सड़कों पर पानी भर गया है। बिस्मिल नगर की मुख्य सड़क पर कीचड़ व जलभराव के कारण राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बाइ...