औरैया, मार्च 27 -- औरैया, संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों के छात्रों ने पहली बार हवाई जहाज से उड़ान भरकर नई उपलब्धि हासिल की है। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत जनपद के दो प्रतिभाशाली छात्र काव्य और हर्षित को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर आईआईटी गांधीनगर में एक्सपोजर विजिट का अवसर मिला। यह शैक्षिक भ्रमण 23 से 26 मार्च तक आयोजित किया गया। एडी बेसिक शिवेंद्र प्रताप सिंह की देखरेख में गठित समिति के साथ दोनों छात्रों को भेजा गया। जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय चांवरपुर अजीतमल के कक्षा 7 के छात्र हर्षित ने '4 आर मॉडल' प्रस्तुत कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि काव्य ने प्रथम स्थान हासिल किया। परियोजना के तहत प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को हवाई यात्रा का अनुभव भी कराया गया। छात्रों ने बताया कि उनकी प...