चक्रधरपुर, अगस्त 3 -- चक्रधरपुर। पवित्र सावन मास की पहली सोमवारी पर चक्रधरपुर शहर शिवमय हो गया। सुबह से ही त्रिशूल चौक शिव मंदिर, न्यू बस स्टैंड शिव मंदिर, दंदासाई महतो बस्ती शिव मंदिर, नर्मदेश्वर शिव मंदिर, काली मंदिर, शीतला मंदिर और झुमका मोहल्ला स्थित शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। महिला श्रद्धालुओं की संख्या भी काफी अधिक रही।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन माह भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। इसी आस्था के साथ श्रद्धालु जल, दूध, गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा और अक्षत अर्पित कर विधि-विधान से पूजा करते नजर आए। मंदिरों में "हर-हर महादेव" के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।सोमवारी यह भी पढ़ें- Sawan First Somwar 2026: पहले सावन सोमवार पर कब करें शिवलिंग का जलाभिषेक? जानें पूजा का स...