देवघर, अगस्त 4 -- जसीडीह, प्रतिनिधि। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की पहली सोमवारी पर उमड़ी लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर जसीडीह रेलवे स्टेशन सोमवार को पूरी तरह सुरक्षा घेरे में रहा। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेले में जसीडीह स्टेशन पर हाईटेक भीड़ प्रबंधनसुरक्षा व्यवस्था स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन, यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था की कमान आसनसोल मंडल के मंडल रेल डीआरएम संग्रह मौर्य जसीडीह में और रेल डीआईजी धनबाद प्रियदर्शी आलोक देवघर स्टेशन पर संभाली। दोनों वरीय अधिकारियों ने स्टेशन परिसर का विस्तृत निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजाम, परिचालन व्यवस्था और यात्री सुविधाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को हर परिस्थिति से निपटने के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए। पहली सोमवारी पर कांवरियों की भारी भीड़ को देखते हुए स्टेशन परिसर को हाई अलर्ट पर रखा गया। डीआरए...