नई दिल्ली, मार्च 3 -- वीवो से जुड़े ब्रैंड iQOO का नया फोन iQOO 15R अब भारत में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। कंपनी ने इस फोन को 24 फरवरी को लॉन्च किया था और अब 3 मार्च से इसकी सेल ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों चैनल्स पर शुरू हो चुकी है। 45 हजार रुपये से कम में iQOO इस फोन में फ्लैगशिप लेवल प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और प्रीमियम फीचर्स दे रहा है। इसकी सबसे खास बात इसका कॉम्पैक्ट साइज है, जिसे कंपनी 'Powerful Phone with Perfect Fit' कह रही है। iQOO 15R में 6.59 इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसका पीक ब्राइटनेस लेवल 5,000 निट्स तक जाता है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ नजर आती है। गेमिंग और स्क्रॉलिंग का अनुभव बेहद स्मूद रहने वाला है। यह भी पढ़ें- ऐपल लाया कम कीमत वाला शानदार आईफोन, मिलेगा 5000 रुपये तक का कै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.