नई दिल्ली, जुलाई 8 -- OPPO Reno 16 और Reno 16c की बिक्री भारत में जल्द शुरू होने जा रही है। ओप्पो इंडिया ने आज अपने नए स्मार्टफोन लाइनअप, OPPO Reno16 सीरीज (जिसमें Reno16 और Reno16c शामिल हैं) और ट्रेंडी कैमरा कम्पैनियम OPPO Bubble की पहली सेल की घोषणा की है। ओप्पो ने बताया कि 9 जुलाई, 2026 से ग्राहक Amazon, Flipkart, लीडिंग रिटेल आउटलेट्स और ओप्पो ई-स्टोर से Reno16 सीरीज और OPPO Bubble खरीद सकेंगे, साथ ही उन्हें कई आकर्षक ऑफर भी मिलेंगे।किस प्रोडक्ट पर कितना फायदा OPPO Reno16 सीरीज खरीदने वाले ग्राहक कई शानदार लॉन्च ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। इनमें चुनिंदा बैंकिंग पार्टनर के क्रेडिट कार्ड और UPI ट्रांजैक्शन पर 10% तक का कैशबैक, और प्रमुख फाइनेंसर्स की ओर से 18 महीने तक की जीरो पेमेंट स्कीम शामिल हैं। ग्राहक प्रमुख ट्रेड-इन पार्टनर के जरि...