अलीगढ़, नवम्बर 13 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बच्चे की पहली सालगिरह खुशियों का पल होती है, लेकिन अब डॉक्टरों के लिए यह चिंता का कारण बनती जा रही है। इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आईएपी) की हालिया केस स्टडी ने खुलासा किया है कि एक वर्ष के बच्चे सामान्य वजन (10 किलो) से दो से चार किलो अधिक पाए जा रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि रेडीमेड फूड, जंकफूड और शिशु आहार में गलत आदतें तेजी से बच्चों को ओवरवेट बना रही हैं। आईएपी की रिपोर्ट के अनुसार, हाल के महीनों में 12 से 14 किलोग्राम तक वजन वाले एक वर्ष के बच्चों की संख्या बढ़ी है। डॉक्टरों का मानना है कि अभिभावक सुविधा के लिए रेडीमेड बेबी फूड, पैकेज्ड सेरेलैक, मीठे पेय पदार्थ और फास्टफूड जैसी चीजें जल्दी-जल्दी खिलाने लगे हैं। इससे बच्चों में शुरुआती उम्र में ही फैट की मात्रा बढ़ रही है, जो आगे...