मुरादाबाद, मई 27 -- पहली शादी छिपाकर दूसरी शादी करने, दहेज उत्पीड़न और धोखाधड़ी के आरोप में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव रतुपुरा निवासी प्रियंका ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका विवाह 27 नवंबर 2024 को ग्राम पंडितपुर निवासी जयकुमार के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति जयकुमार, सास प्रवेश देवी, ससुर दलवीर सिंह और जेठ अजय कुमार दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। महिला का आरोप है कि 23 मार्च 2025 को गर्भावस्था के दौरान उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया गया था। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न व हत्या के प्रयास में पति संग आठ पर केस पीड़िता ने बताया कि इस मामले में पहले भी दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज है, जो न्यायालय में...