गिरडीह, जून 1 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में 2026-27 शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है पर अब तक पहली व दूसरी कक्षा के बच्चों को नई किताबें नहीं मिल सकी है। अभी भी पुरानी किताबों से बच्चे पढ़ाई करने को मजबूर हैं। बताते चलें कि अप्रैल माह के पहले सप्ताह से ही सत्र शुरू हुआ है। नई किताबें नहीं आने पर शिक्षकों ने बच्चों से पुरानी किताबें लेकर पठन, पाठन का काम शुरू किया है। हालांकि अनेक कक्षाओं की किताबें विद्यार्थियों को दी गई, पर पहली और दूसरी के विद्यार्थी बिना किताब के ही नए सत्र में पढ़ाई कर रहे हैं। माह मई में विद्यार्थियों की रेल परीक्षा भी हुई थी। इसमें पाठ्यक्रम से ही सवाल पूछे गए पर बगैर किताबों के ही विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। अभी गर्मी की छुट्टियां चल रही है। गर्मी छुट्टी के बाद 11 जून से फिर कक्षाएं सं...