अयोध्या, मई 26 -- अयोध्या। गंगा दशहरा के पर्व पर मंगलवार को राम परिवार समेत सभी उप मंदिरों के देवी-देवताओं की प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के मौके पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने सम्पूर्ण राम मंदिर के तीनों तलों को सुगंधित पुष्प हारों से भव्यता से साज-सज्जा कराई। इस दौरान राम मंदिर में रामलला के गर्भगृह के मुख्य द्वार के अलावा प्रथम तल पर राम परिवार व द्वितीय तल पर राम नाम मंदिर को भी सुसज्जित किया गया। राम परिवार के सहस्त्रार्चन के दौरान रामलला के साथ द्वितीय तल पर प्रतिष्ठित श्रीराम यंत्र का भी सहस्त्रार्चन किया गया। आचार्य केशव शर्मा के निर्देशन में पूर्ण किया गया अनुष्ठान: यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा पर नंदा देवी में हुआ भंडाराअनुष्ठान की जिम्मेदारी राम मंदिर में पहली बार अनुष्ठान की जिम्मेदारी किसी बाहरी आचार्य के बजाय रामलला के...