बांका, मार्च 13 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। व्यवहार न्यायालय बांका के परिसर में 14 मार्च 2026 को वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में गुरुवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्य भूषण आर्य ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित निपटारा किया जाएगा, जिससे लोगों को जल्द न्याय मिल सके। उन्होंने आगे कहा कि, इस राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए कुल 11 बेंचों का गठन किया गया है। इन बेंचों में अलग-अलग न्यायिक पदाधिकारी अध्यक्षता करेंगे और अपने-अपने क्षेत्र से जुड़े मामलों का निपटारा करेंगे। जहाँ बेंच संख्या 1 के पीठासीन पदाधिकारी जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश मुकेश कुमार होंगे। इस बेंच में सेशन कोर्ट के सभी आपराधिक सुलहनीय माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.