हमीरपुर, फरवरी 23 -- हमीरपुर। शादी की पहली ही रात दुल्हन ने नए नवेले पति को ये कहते हुए ठुकरा दिया कि उसे लड़का पसन्द नहीं है। इससे शादी वाले घर में बवाल खड़ा हो गया। रात भर मान-मनौव्वल के दौर चले, लेकिन बात नहीं बनी। सवेरे दूल्हा-दुल्हन दोनों थाने पहुंच गए। घटनाक्रम चर्चा का विषय बना हुआ है। पूरा मामला राठ कस्बे का है। कस्बे के रामबाग निवासी लालदीवान के पुत्र धर्म कुशवाहा की शादी राठ कोतवाली के बिलरख गांव निवासी बुद्ध सिंह की पुत्री मिथलेश के साथ तय हुई थी। लड़की वालों ने शादी गोहांड कस्बे के एक गेस्ट हाउस से की थी। 21 फरवरी की रात शादी की सभी रस्में रिवाज संपन्न होने के बाद 22 फरवरी को मिथलेश विदा होकर ससुराल राठ आई थी। इसी रात दुल्हन ने दूल्हे को नापसंद करते हुए उसके साथ ही रहने से इंकार कर दिया। इससे शादी वाले घर में हड़कंप मच गया। दुल्हन...