मुरादाबाद, जून 17 -- पहली मोहर्रम के मौके पर बुधवार को नगर में अलम मुबारक का जुलूस अकीदत व एहतराम के साथ निकाला गया। पेठ बाजार से होकर गुजरने वाले इस जुलूस का समापन नगर स्थित कर्बला पर हुआ, जहां हजरत इमाम हुसैन की शहादत के प्रतीक स्वरूप काला अलम नस्ब किया गया। जुलूस से पूर्व कम्बर अब्बास नकवी के अज़ाखाने में आयोजित मजलिस को खिताब करते हुए काशिफ अब्बास काज़मी ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन ने इस्लाम और इंसानियत की हिफाजत के लिए कर्बला में महान कुर्बानी पेश की। उन्होंने कहा कि इंसानियत पसंद लोग इमाम हुसैन की शहादत का गम मनाते हैं और उनका पैगाम अमन, शांति और भाईचारे का संदेश देता है। यह भी पढ़ें- अहिंसा-इंसानियत व सब्र का पैगाम देती है कर्बला की शहादत मजलिस में गुलाम अब्बास रिजवी ने मरसिया पढ़ा, जिसे सुनकर अज़ादारों की आंखें नम हो गईं। इसके बाद "...