मिर्जापुर, जून 18 -- मिर्जापुर। पहली मोहर्रम पर बुधवार देर शाम इमामबाड़ा स्थित कर्बला में जायरिन और अकीदतमंदों का हुजूम उमड़ पड़ा। गम-ए-हुसैन में डूबे लोगों ने कर्बला पहुंचकर फातिहा पढ़ी और अपनी-अपनी मन्नतें मांगे। किसी की आंखों से आंसू छलक रहे थे, तो कोई इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की याद में एक कोने में बैठकर गम का इजहार कर रहा था। कर्बला परिसर में सबील लगाकर मौला के चाहने वालों ने शर्बत और तबर्रुक वितरित किया। पहली मोहर्रम के मौके पर तरकापुर, फतेह खां का बाड़ा, छोटा मिर्जापुर, रामबाग, कुरैश नगर समेत जिले के विभिन्न इमाम चौकों पर नजर-ओ-नियाज का सिलसिला जारी रहा। लोगों ने मौला हुसैन अलैहिस्सलाम की बारगाह में हाजिरी देकर अमन, सलामती और अपनी मुरादों के लिए दुआएं मांगे। यह भी पढ़ें- पहली मोहर्रम पर निकला अलम मुबारक का जुलूस शाम होते ही शिया समुद...