मुजफ्फर नगर, जुलाई 12 -- मुजफ्फरनगर मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध मुजफ्फरनगर के डिग्री कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले की प्रक्रिया अब अंतिम दौर में है। पहले पहली मेरिट सूची के तहत दाखिला लेने का शनिवार को अंतिम दिन तय था, जिसके कारण सुबह से ही छात्र-छात्राओं की भारी भीड़ कॉलेजों में उमड़ पड़ी। युवाओं में प्रवेश सुरक्षित करने की होड़ मची रही। हालांकि, विश्वविद्यालय प्रशासन ने राहत देते हुए कॉलेजों को पहली सूची के दाखिलों की वेबसाइट पर अंतिम सूची जारी करने की तिथि 13 जुलाई तक बढ़ा दी है। इस फैसले के बाद अब दाखिले से वंचित रह गए विद्यार्थियों को 13 जुलाई की दोपहर 12 बजे तक एक और मौका मिल सकेगा।शनिवार यह भी पढ़ें- स्नातक में नामांकन की तिथि 13 जुलाई तक विस्तारित को अंतिम दिन एसडी पीजी कॉलेज, डीएवी पीजी कॉलेज, जैन कन्या पीजी क...