मधुबनी, मई 7 -- शैलेंद्र कुमार मधुबनी। जिले में इंटर (11वीं) में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा जारी पहली मेधा सूची के आधार पर जिले के प्लस टू उच्च विद्यालयों और इंटर कॉलेजों में 12 मई तक दाखिला लिया जाएगा। बोर्ड ने सभी शिक्षण संस्थानों को समय पर नामांकन प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है। जिले के ऐसे लगभग चार सौ शिक्षण संस्थानों में छात्रों का दाखिला होगा। डीपीओ माध्यमिक शिक्षा कुंदन कुमार ने बताया कि प्रतिदिन दाखिला की निगरानी की जा रही है। सभी संस्थानों को दाखिला की सूची प्रतिदिन दिये जाने का आदेश दिया गया है。 यह भी पढ़ें- OFSS Bihar Inter Admission Cut Off : बिहार इंटर दाखिले में साइंस में 95 तो कॉमर्स में 90 प्रतिशत तक गया कटऑफसर्वर पर दबाव से दाखिला की जानकारी में परेशानी जिले में इस ब...