पहली मई से दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष अभियान
लखनऊ, अप्रैल 28 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। पहली मई से परिषदीय विद्यालयों में दिव्यांग बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए विशेष अभियान शुरू होगा। इस अभियान का मुख्य लक्ष्य हर दिव्यांग बच्चे तक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना है। इसके तहत स्पेशल एजुकेटर की मदद से विशेष बच्चों का चिन्हांकन होगा, प्रत्येक बच्चे का नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा और समावेशी शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाएगा। यह अभियान सिर्फ नामांकन नहीं, बल्कि हर बच्चे के अधिकार और भविष्य को सशक्त करने का संकल्प है। यह भी पढ़ें- 'प्रशस्त एप' से आसान होगी स्कूलों में दिव्यांग बच्चों की पहचान यह भी पढ़ें- सरकारी स्कूलों में बच्चों का दाखिला कराया जाएगा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.